हिमाचल का सुकून भरा एडवेंचर चैल हिल स्टेशन, पहाड़ों की गोद में बसी है जन्नत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 15, 2025, 07:03 AM IST

Himachal Hill Stations: शहरी जीवन की भाग-दौड़ से दूर एक आदर्श हिल स्टेशन की अगर आप तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हरे-भरे जंगलों, खुली वादियों और ताजगी भरे वातावरण के लिए ये जगह पर्यटकों को आकर्षित करती है। शिमला से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

Chail Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ पर्यटकों को खासा लुभाते हैं। अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेश की तलाश में हैं तो शिमला से बस कुछ ही किलोमीटर दूर एक प्यारा सा हिल स्टेशन है जहां समय जैसे रुक सा जाता है। हम बात कर रहे हैं चैल की, जो शिमला से करीब 45 किलोमीटर दूर है। ये जगह बिलकुल शांत और सुरम्य है, नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट है। यात्रा के दौरान आप यहां जंगलों में ट्रेकिंग और नेचर वॉक का अनुभव कर सकते हैं। बोटिंग और पिकनिक के लिए भी ये जगह परफेक्ट है।

Chail Himachal Pradesh (photo: canva)

Chail Himachal Pradesh (photo: canva)

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर रहना चाहते हैं, तो चैल आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। हरे-भरे जंगलों और नीले आसमान के बीच बसा ये हिल स्टेशन सुकून देने वाला अनुभव देता है। चैल का सबसे बड़ा आकर्षण उसके घने देवदार के जंगल, ट्रैकिंग ट्रेल्स और ऐतिहासिक चैल पैलेस है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर का होता है।

End of Feed