Hidden Paradise Meghalaya: भीड़‑भाड़ से दूर प्रकृति को करीब से महसूस करने के लिए अगर आप किसी शांत ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। अगर आप ट्रैवलर हैं और ऑफबीट अनुभव चाहते हैं, तो दाज्यू की यात्रा आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होना चाहिए। प्रकृति का असली स्पर्श करने के साथ ही ये यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां प्रकृति अपने सबसे शांत और असल रूप में नजर आती है जिसे देखने टूरिस्ट मीलों‑दूर से यहां आते हैं।
Meghalaya tourism (photo: canva)
दाज्यू, पहाड़ियों और घाटियों के बीच बसा एक शांत और कम चर्चित गांव है। अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य आपको यहां देखने को मिलेगा। इसके अलावा झरने, नदियों के अलावा हरे-भरे जंगल (बांस और साल के पेड़ों से भरे) इस गांव को खास बनाते हैं। भीड़भाड़ से दूर यहां की शांति और प्राकृतिकता आज भी बरकरार है क्योंकि पर्यटकों के नजर में ये जगह ज्यादा नहीं आई है।
यात्रा के दौरान आप बर्डवॉचिंग और ट्रेकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। घने जंगलों में ट्रेकिंग करना आपकी यात्रा को और भी ज्यादा स्पेशल बना सकता है। इसके अलावा दुर्लभ पक्षियों को देखने का लुत्फ भी आप यहां उठा सकते हैं। खाने-पीने के शौकीन हैं तो स्थानीय व्यंजन जैसे खासी स्टाइल सूप और बांस की सब्जी चखना ना भूलें।
यात्रा के दौरान आप सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का भी प्लान कर सकते हैं। अक्टूबर से अप्रैल के बीच यहां घूमने का बेस्ट टाइम होता है क्योंकि इस दौरान मौसम सुखद और सुहावना होता है। बता दें कि शिलांग इसके निकटतम शहर है। शिलांग से आप टैक्सी या लोकल गाइड की मदद से यहां पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग थोड़ा कठिन हो सकता है।
