Haryana Tourism: घूमने-फिरने वालों को होगा जन्नत का एहसास, जंगल सफारी का दिल खोलकर उठा सकेंगे मजा

Haryana Tourism: दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क हरियाणा में बनने जा रहा है जिसमें गुरुग्राम और नूंह जिले शामिल होंगे। पार्क में पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई विभिन्न आकर्षण शामिल किए जाएंगे। ऐसे में अगर आप एडवेंचर के शौकीन हों तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है।

Haryana Tourism Jungle safari: घूमने-फिरने के साथ ही एडवेंचर का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा अरावली रेंज में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क विकसित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसकी घोषणा राज्य सरकार ने कर दी है। 10,000 एकड़ को कवर करने वाली इस परियोजना का उद्देश्य विश्व स्तर पर अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजना बनने का है जो अपने आप में बड़ी बात है।

लगभग 2,000 एकड़ में फैला मौजूदा समय में अफ्रीका के बाहर सबसे बड़ा क्यूरेटेड सफारी पार्क शारजाह में स्थित है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हरियाणा का प्रस्तावित अरावली पार्क इससे पांच गुना ज्यादा बड़ा होगा। पर्यटकों को लुभाने के लिए इसमें कई आकर्षण होंगे।

End of Feed