Kamakhya Darshan Tour Package: इस साल जनवरी 19 से गुप्त नवरात्र की शुरुआत होगी। इस दिन मां कामाख्या के दरबार में हाजिरी लगाने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने इस धार्मिक दिन को ध्यान में रखकर शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके तहत आपको कम बजट में माता रानी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज का नाम- 'DIVYA MAA KAMAKHYA DARSHAN TOUR EX-GUWAHATI' है।
गुप्त नवरात्रि स्पेशल यात्रा
2 दिन और 1 रात का टूर यह टूर पैकेज रहने वाला है। मां कामाख्या या कामेश्वरी, सृजन की देवी के रूप में प्रसिद्ध हैं, जिनका प्रसिद्ध मंदिर नॉर्थईस्ट इंडिया के असम राज्य की राजधानी गुवाहाटी के पश्चिमी भाग में स्थित नीलाचला पहाड़ी के मध्य में स्थित है। मां कामाख्या देवालय को पृथ्वी पर स्थित 51 शक्ति पीठों में सबसे पवित्र और प्राचीन माना जाता है।
इस पैकेज के लिए बुकिंग आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए कर सकते हैं। गुवाहाटी हवाई अड्डे/रेलवे स्टेशन पर आपको खुद आना होगा। शाम को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र का भ्रमण और गुवाहाटी में रात्रि प्रवास का इंतजाम है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है।
अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 12950 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 7000 वहीं 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 6200 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड EGH044 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595936717/ 8595936696/8595904075 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
