Golden Chariot Luxury Train: भारत में लग्जरी ट्रैवल की बात हो और Golden Chariot Train का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। एक बार फिर भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा IRCTC ने 2026-27 सीजन (IRCTC Luxury Tour Package) के लिए इस शानदार लग्जरी ट्रेन को नए अंदाज में पेश किया है। दक्षिण भारत की ऐतिहासिक विरासत, पांच सितारा सुविधाएं और राजसी मेहमाननवाजी का यह संगम यात्रियों को ऐसा अनुभव देगा, जो किसी सपने से कम नहीं लगेगा। यह ट्रेन केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि चलता-फिरता शाही महल है, जहां हर पल में रॉयल्टी का एहसास छिपा है। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा ये लग्जरी सफर।
शाही सफर का नया अंदाज
सफर में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं
इस बार आपको Golden Chariot Train का डिजाइन दक्षिण भारतीय राजवंशों की कला और स्थापत्य से प्रेरित है। ट्रेन के अंदर प्रवेश करते ही लकड़ी की शानदार नक्काशी, आलीशान इंटीरियर, मुलायम रोशनी और शांत वातावरण यात्रियों को किसी महल जैसी अनुभूति कराते हैं।
हर केबिन को आधुनिक तकनीक और प्रीमियम सुविधाओं से लैस किया गया है। यात्रियों को स्मार्ट टीवी, हाई-स्पीड Wi-Fi, लग्जरी बिस्तर और सुगंधित बाथ सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा ट्रेन में अरोमा स्पा, फिटनेस सेंटर और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद है। दिव्यांग यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, ताकि हर यात्री आरामदायक सफर का आनंद ले सके।
खान-पान में मिलेगा शाही स्वाद
इस ट्रेन की खासियत केवल इसकी भव्यता नहीं, बल्कि इसका रॉयल फूड एक्सपीरियंस भी है। ट्रेन के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट 'Ruchi' और 'Nala Pakam' में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन प्रीमियम अंदाज में परोसे जाएंगे। यात्रियों को पारंपरिक दक्षिण भारतीय स्वाद से लेकर कॉन्टिनेंटल डिशेज तक का अनुभव मिलेगा। वहीं Madira Lounge Bar सफर को और भी रिलैक्सिंग और यादगार बना देगा।
दक्षिण भारत का खास सफर
खासतौर पर दक्षिण भारत के टूर के लिए तैयार की गई “Golden Chariot Train” यात्रियों को दक्षिण भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से बेहद खास अंदाज में रूबरू कराएगी। इसके विभिन्न टूर पैकेज यात्रियों को प्रकृति, इतिहास और संस्कृति का अनोखा मिश्रण देंगे। इस ट्रेन से सफर करने के लिए 3 अलग-अलग टूर पैकेज लॉन्च किए गए हैं।
Pride of Karnataka टूर पैकेज से आप बेंगलुरु, बांदीपुर, मैसूर, हलेबीडु, चिकमंगलूर, हम्पी और गोवा जैसे शानदार पर्यटन स्थलों पर घूम सकते हैं।
Jewels of South टूर पैकेज से आपको बेंगलुरु, मैसूर, कांचीपुरम, महाबलीपुरम, तंजावुर और कोच्चि की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराएगा।
इसके अलावा Glimpses of Karnataka नाम का टूर पैकेज कम समय में कर्नाटक की खूबसूरती देखने वालों के लिए पैकेज बेहद खास माना जा रहा है।
लग्जरी टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
“Golden Chariot” सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आधुनिक लग्जरी और शाही मेहमाननवाजी का प्रतीक बन चुकी है। यह अनुभव उन यात्रियों के लिए बेहद खास होगा, जो सफर को केवल मंजिल तक पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि यादगार एहसास बनाना चाहते हैं।
दक्षिण भारत की खूबसूरती, शानदार सुविधाएं और रॉयल अनुभव के साथ “Golden Chariot” एक बार फिर भारतीय लग्जरी पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है।
