सिर्फ पूजा नहीं, घूमने के लिए भी शानदार हैं Ganga Dussehra पर ये 5 घाट, शाम की आरती देख नहीं हटेंगी नजरें

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर इन 5 फेमस घाटों की खूबसूरती और शाम की आरती का अद्भुत नजारा आपका दिल जीत लेगा। जानिए कौन से घाट पूजा के साथ घूमने के लिए भी सबसे खास माने जाते हैं।

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा का पर्व सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की संस्कृति, आध्यात्म और खूबसूरती को करीब से महसूस करने का भी खास मौका होता है। इस दिन देशभर के गंगा घाटों पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है। कहीं घंटियों की आवाज गूंजती है तो कहीं दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठता है। अगर आप ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं जहां मन को शांति भी मिले और खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलें, तो गंगा दशहरा पर कुछ खास घाट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यहां शाम की आरती, बहती गंगा और भक्तों की आस्था ऐसा माहौल बना देती है, जिसे देखने के बाद नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है।

Ganga Dussehra 2026

गंगा दशहरा पर घूमने के लिए 5 खूबसूरत घाट

वाराणसी का दशाश्वमेध घाट

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मौजूद दशाश्वमेध घाट गंगा दशहरा के दौरान बेहद आकर्षक नजर आता है। यहां होने वाली भव्य गंगा आरती दुनियाभर में मशहूर है। शाम होते ही घाट पर दीपों की रोशनी, मंत्रों की गूंज और गंगा किनारे का नजारा लोगों को भावुक कर देता है। यहां आने वाले लोग सिर्फ पूजा ही नहीं करते, बल्कि घाट की पुरानी गलियों और बनारसी संस्कृति को भी करीब से महसूस करते हैं।

End of Feed