मुन्नार से अल्लेप्पी तक, जन्नत से कम नहीं केरल की ये जगहें, गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए आज ही फैमिली संग करें प्लान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 7, 2024, 10:28 AM IST

केरल राज्य अपने धार्मिक और संस्कृतिक महत्व के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में आज हम आपको केरल के कुछ ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है।

Famous Tourist Places in Kerala: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो रखी है और भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टियां बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। गर्मी की छुट्टियों में ज्यादा लोग ट्रिप प्लैन करते हैं। कुछ अपने बच्चों को नानी के घर ले जाते हैं तो कुछ ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाना पसंद करते हैं जहां ठंडक हो और गर्मी से राहत मिल सके। लेकिन गर्मी की मार से राहत पाने के लिए मनाली, शिमला जैसे हिल स्टेशन पर टूरिस्टों की भयंकर भीड़ आ चुकी है। ऐसे में यहां जानें का मजा बेकार हो सकता। लेकिन दक्षिण भारत के केरल राज्य में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर सकते हैं। केरल को देवताओं की भूमि भी कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। आज हम आपको केरल की कुछ फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको जन्नत का ऐहसास ले सकते हैं।

Famous Tourist Places in Kerala

मुन्नार

मुन्नार केरल के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। ये जगह अपने चाय बागानों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के हरे भरे चाय के बागान आपका मन मोह लेंगे। यहां के इको प्वाइंट पर एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं।

End of Feed