भारत की सबसे रहस्यमयी सफारी, जहां तैरता है जंगल, भूल जाएंगे स्विट्जरलैंड

Floating National Park: दुनिया के इकलौते ऐसे नेशनल पार्क के अंदर, जहां जंगल पानी पर तैरते नजर आते हैं, दुर्लभ संगाई हिरण खुलेआम घूमते दिख जाते हैं। सफारी का नजारा किसी फैंटेसी फिल्म से कम नहीं है।

Floating National Park: भारत में वन्यजीवों के कुछ सबसे असाधारण अनुभव मिलते हैं, राजस्थान में बाघ सफारी से लेकर सुंदरबन के मैंग्रोव वन तक। लेकिन मणिपुर में एक ऐसी जगह है जो अवास्तविक सी लगती है। एक ऐसान नेशनल पार्क जहां जंगल सचमुच पानी पर तैरता है। हम बात कर रहे हैं Keibul Lamjao National Park की जो दुनिया का इकलौता तैरता हुआ नेशनल पार्क है। ये पूरा पार्क- फुमडी नाम के तैरते हुए प्राकृतिक द्वीपों पर बसा है, और सच कहें तो यहां का नजारा किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं लगता।

Floating Forest Safari India

भारत की सबसे रहस्यमयी सफारी (फोटो: instagram)

मणिपुर की राजधानी इम्फाल से करीब 53 किलोमीटर दूर मौजूद ये अनोखी जगह लोकटक झील पर फैली हुई है। लगभग 40 वर्ग किलोमीटर में फैला ये पार्क ऐसी दुनिया जैसा लगता है, जहां पानी और जंगल एक-दूसरे में घुल गए हों।

End of Feed