घूम आएं पूर्वोत्तर के छिपे हुए रत्न, चलिए चलते हैं अरुणाचल की ओर

Arunachal Pradesh Tourism: भीड़ भाड़ से दूर अगर आप एक ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां की संस्कृति और प्रकृति आपको मंत्रमुग्ध कर दे तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है। हम बात कर रहे हैं अरुणाचल प्रदेश की जहां कई खूबसूरत जगहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल में इनके बारे में।

Explore North East India: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए नॉर्थ ईस्ट स्वर्ग से कम नहीं है। अरुणाचल प्रदेश की यात्रा आपके बकेट लिस्ट में शामिल होनी चाहिए। शहरी जीवन की आपाधापी से दूर, बर्फ से ढके पहाड़ों में कहीं एक प्राचीन मठ में एकांत में कुछ समय गुजारने की इच्छा हो तो अरुणाचल जाएं। आपको अनदेखी सुंदरता और संस्कृति से भरी हुई इस राज्य में घूमने की कई जगहें मिलेंगी। 24 से ज्यादा जनजातियों का यह प्रदेश अपनी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता के लिहाज से नॉर्थ ईस्ट का सबसे बड़ा राज्य है। आइए जानते हैं अरुणाचल में क्या है खास।

नूरानांग झरना

अरुणाचल प्रदेश के सबसे शानदार और शायद सबसे कम देखे जाने वाले स्थलों में से एक है, नूरानांग फॉल्स। इसे जंग फॉल्स भी कहा जाता है। ट्रेकर्स और फोटोग्राफरों के लिए ये जगह स्वर्ग है। तवांग के पास स्थित यह झरना 100 मीटर की ऊंचा है और काफी खूबसूरत है।

End of Feed