IRCTC Tour Package: कम खर्च में करें केरल की सैर, हाउसबोट में बिताएं सुकून के 2 पल

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने केरल घूमने के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको कोचीन से लेकर अलेप्पी तक घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: केरल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Ravishing Kerala with Houseboat stay नाम से बेहद ही किफायती केरल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम/अलेप्पी जैसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन को इस टूर पैकेज में कवर किया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि आपको इस पैकेज के तहत हाउसबोट में रहने का मौका भी मिल रहा है ऐसे में हर लिहाज से ये पैकेज आपके लिए खास रहने वाला है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23-07-2025 को एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन/कोचीन हवाई अड्डे से पिक-अप के बाद एर्नाकुलम स्थित होटल में आपको ले जाया जाएगा। इसके बाद कोचीन में आधे दिन के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण आपको करना है। 23 जुलाई के अलावा भी किसी अन्य दिन के लिए भी आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

End of Feed