IRCTC Tour Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको ऊटी-कून्नूर की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज का नाम- EXPLORE OOTY रखा गया है। 4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसे मुख्य रूप से रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए डिजाइन किया गया है। डोडाबेट्टा पीक, चाय संग्रहालय, पायकारा झरना, मुदुमलाई नेशनल पार्क जैसे प्रमुख आकर्षणों के दीदार आपको इस पैकेज के तहत करने का मौका मिल रहा है।
सुकून और रोमांच का परफेक्ट कॉम्बो
26 जनवरी 2026 को सुबह कोयंबटूर रेलवे स्टेशन/कोयंबटूर हवाई अड्डे से आपको ऊटी ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन करें। बॉटनिकल गार्डन और ऊटी झील का भ्रमण करें। ऊटी में रात भर रुकें। आगे की यात्रा भी आपकी काफी ज्यादा शानदार रहने वाली है। गौर करने वाली बात ये है कि 26 जनवरी के अलावा भी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 26,100 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 13,050 और 9,965 रुपए तय किया गया है। वहीं 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 3,750 रुपए तय किया गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SEH051 है। ज्यादा जानकारी के लिए 0484-2382991/8287932117 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
