ऐतिहासिक जगहों को देखने का सुनहरा मौका, 80 दिन तक चलेगा Delhi Heritage Walk Festival

Delhi Tourism: दिल्ली पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल की है जिसके तहत कम ज्ञात ऐतिहासिक स्थलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए हेरिटेज वॉक फेस्टिवल की शुरुआत हुई है। 31 दिसंबर, 2024 तक चलने वाले इस महोत्सव में 100 ऐतिहासिक स्थानों को शामिल किया गया है जो दिल्ली की समृद्ध और विविध विरासत को देखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करते हैं।

Heritage Walk Festival Delhi: दिल्ली की सदियों पुरानी विरासत को पहले जैसी चमक फिर से देने के लिए दिल्ली पर्यटन विभाग ने हेरिटेज वॉक फेस्टिवल की शुरुआत की है। इस पहल से शहर के समृद्ध इतिहास को बढ़ावा मिलेगा इस बात की उम्मीद की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिल्ली में छिपे हुए हुए उन कम ज्ञात ऐतिहासिक स्थलों की खोज करना है जिनके बारे में लोगों को जानना ही चाहिए।

31 दिसंबर, 2024 तक ये उत्सव चलेगा। 10 अक्टूबर को कमला नेहरू रिज, सिविल लाइंस में विद्रोह स्मारक पर इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इस साल का हेरिटेज वॉक फेस्टिवल अब तक का सबसे बड़ा हेरिटेज वॉक फेस्टिवल है। महोत्सव में आने वालों को शहर भर में फैले 100 विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को देखने का मौका मिलता है।

End of Feed