दिल्ली से माता वैष्णो देवी यात्रा का शानदार मौका, वीकडे में करें बजट फ्रेंडली दर्शन

Delhi to Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए शानदार टूर पैकेज आईआरसीटीसी ने लॉन्च कर दिया है। दिल्ली से माता वैष्णो देवी यात्रा की पूरी जानकारी यहां डिटेल में दी गई है।

Delhi to Vaishno Devi: कम बजट में मां वैष्णो देवी के दर्शन का सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने नया और बेहद किफायती 4 दिन का टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'MATA VAISHNODEVI EX DELHI' है। 11 अगस्त 2026 को नई दिल्ली से यात्रा की शुरुआत होगी। रात 8:40 बजे आप राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर- 12425) में सवार होंगे। आप 3AC या 2AC का चुनाव कर सकते हैं। आरामदायक सफर करते हुए रात ट्रेन में ही बितानी होगी।

Delhi to Vaishno Devi

दिल्ली से माता वैष्णो देवी यात्रा

कटरा पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दर्शन

दूसरे दिन सुबह करीब 5:00 बजे ट्रेन जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से आपको एसी वाहन (ग्रुप के अनुसार साझा व्यवस्था) से कटरा ले जाया जाएगा। रास्ते में सरस्वती धाम पर रुककर यात्रा पर्ची ली जाएगी, जो माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए जरूरी होती है। इसके बाद होटल में चेक-इन किया जाएगा और नाश्ता कराया जाएगा। नाश्ते के बाद आपको बाणगंगा तक छोड़ा जाएगा, जहां से माता वैष्णो देवी भवन की पैदल यात्रा शुरू होती है। दिनभर मां वैष्णो देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद शाम तक वापस होटल लौटेंगे। रात का भोजन होटल में मिलेगा और यहीं रात्रि विश्राम होगा।

End of Feed