दिल्ली से अब बस 3 घंटे में पहुंच सकते हैं इस खूबसूरत ऐतिहासिक शहर, जानें क्या चीजें कर रही हैं आपका इंतजार

Delhi To Jaipur distance: हाल ही में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बगराना और बांदीकुई के बीच नया 65-किमी खंड खोला गया है। इससे दिल्ली से जयपुर आराम से 3 घंटे की ड्राइव करके पहुंच सकते हैं। लेकिन जान लें कि गुलाबी शहर में आपको क्या-क्या घूमना है।

Delhi To Jaipur distance: दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आपको घूमने का शौक है तो जयपुर की दूरी अब आप बस 3 घंटे में नाप सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बगराना और बांदीकुई के बीच नया 65-किमी खंड खोल दिया है। इसके बाद से यात्रियों को लंबे और भीड़भाड़ वाले दौसा-आगरा रोड मार्ग को लेने की जरूरत नहीं रहेगी। ड्राइवर अब DND फ्लाईवे के एंट्री पॉइंट तक लगभग 2.5 घंटे में पहुंच सकते हैं। इस तरह पूरी यात्रा लगभग 3 से 3.5 घंटे में पूरी हो सकती है।

Delhi To Jaipur distance, delhi to mumbai expressway

दिल्ली से अब बस 3 घंटे में पहुंच सकते हैं यहां

जयपुर में घूमने लायक 10 प्रमुख जगहें

  1. आमेर किला जो पहाड़ी पर बना है। आप यहां शिल्प और इतिहास का सुंदर मेल देखेंगे।
  2. हवा महल जो कि बेहद प्रसिद्ध है। यह झरोखों से भरी पांच मंजिला इमारत है।
  3. सिटी पैलेस कभी यहां के राजाओं का निवास स्थान हुआ करता था। उनकी जीवन शैली की झलक आप यहां देख सकते हैं।
  4. जयपुर का जंतर मंतर एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। यह खगोलीय उपकरणों की ऐतिहासिक वेधशाला है।
  5. मानसागर झील के बीच स्थित है खूबसूरत जल महल। यह फोटो के लिए लोकप्रिय है।
  6. नाहरगढ़ किला भी दर्शनीय है। यह भी पहाड़ी पर बना है और यहां से शहर का शानदार व्यू दिखाई देता है।
  7. जयगढ़ किला भी आप जयपुर जाने पर देख सकते हैं। यहां दुनिया की सबसे बड़ी तोप जयवाना रखी हुई है।
  8. संगमरमर से बना सुंदर बिरला मंदिर भी जयपुर की शान है जो शाम को रोशनी में बेहद आकर्षक लगता है।
  9. राजस्थान का सबसे पुराना म्यूजियम है अल्बर्ट हॉल म्यूजियम जो कि इंडो-सारासेनिक शैली की इमारत है।
  10. पारंपरिक राजस्थानी गांव का अनुभव करना हो तो चोखी ढाणी का प्लान बना लें। यहां लोक-संस्कृति को करीब से देख सकेंगे।

End of Feed