Best Cold Destinations Before Summer: ठंडे मौसम और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए गर्मी की शुरुआत से पहले पर्यटकों को यात्रा का प्लान कर लेना चाहिए। यहां 4 ऐसी जगहों के बारे में जानकारी दी गई है जिन्हें आपको गर्मी से पहले जरूर देखना चाहिए। इन जगहों पर यात्रा का अनुभव आपको ताजगी से भरने के साथ ही मंत्रमुग्ध कर सकता है। परिवार के साथ या फिर अकेले यात्रा करने के लिए ये स्पॉट बेस्ट टूरिस्ट प्लेस हैं।
Kullu and Manali
कुल्लू-मनाली: हिमाचल प्रदेश का हिल स्टेशन कुल्लू-मनाली ठंडी जलवायु और खूबसूरत पहाड़ों के लिए फेमस है। ट्रैकिंग और एडवेंचर्स लवर्स के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। यहां पर्यटक विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। यहां की ठंडी हवा और शांत वातावरण आपको सुकून देगा।
शिमला: हिमाचल प्रदेश का हिल स्टेशन शिमला ब्रिटिश काल का ग्रीष्मकालीन राजधानी था। ठंडी जलवायु और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए शिमला फेमस है। खूबसूरत झीलों से लेकर हरे-भरे जंगल घूमने-फिरने वालों के लिए ये एक आदर्श स्थान है।
दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल का हिल स्टेशन दार्जिलिंग गर्मी के मौसम में एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट रहता है। शांतिपूर्ण वातावरण, सुंदर चाय के बगान और हिमालय के दृश्य आपकी यात्रा में चार चांद लगा देंगे। यहां की ठंडी हवा आपको गर्मी से राहत देगी।
