Gurugram Toursim: बिना यात्रा के खर्च और झंझट के गुरुग्राम में ही आपको विदेश वाली फीलिंग मिल जाएगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे गुरुग्राम में मौजूद उन 4 जगहों के बारे में जो आपको विदेशी वाइब देंगी। परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ शॉर्ट ट्रिप पर आप इन 4 जगहों की यात्रा कर सकते हैं या उन्हें अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में बिना ज्यादा सोचे-विचारे इन स्पॉट्स पर जाइए और विदेशी माहौल का मजा लीजिए।
Gurugram tourist places (photo- canva)
साइबर हब: लाइफस्टाइल ब्रांड्स से लेकर लाइव म्यूजिक तक आपको लगभग हर चीज का मजा साइबर हब में मिल जाएगा। ग्लोबल फूड और काफी शॉप्स के लिए भी गुरुग्राम की ये जगह पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाती है।
एंबियंस मॉल: अत्याधुनिक शॉपिंग मॉल का लुत्फ उठाने के लिए आप एंबियंस मॉल का रुख कर सकते हैं। दुनियाभर के फेमस ब्रांड्स आपको यहां मिल जाएंगे इसके अलावा यहां पर फैंसी रेस्टोरेंट और एंटरटेनमेंट जोन भी मौजूद है जो पर्यटकों को विदेशी अनुभव देता है।
सोहना रोड: विदेशी स्टाइल वाले बुटीक कैफे और रेस्टोरेंट्स का लुत्फ उठाने के लिए आप सोहना रोड जा सकते हैं। विदेश के छोटे-छोटे शहरों की याद दिलाते हुए आपको यहां ढेर सारे फ्रेंच, इटालियन और जापानी रेस्टोरेंट्स मिल जाएंगे।
सिकंदराबाद मार्केट: विदेश की शॉपिंग स्ट्रीट जैसा माहौल महसूस करने के लिए आप सिकंदराबाद मार्केट जाने का प्लान कर सकते हैं। यूरोपियन और इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ-साथ आपको यहां कैजुअल कैफे और स्टाइलिश बुटीक मिल जाएंगे।
