भारत के इन सूर्य मंदिरों में छठ पूजा का नजारा होता है सबसे खास, हमेशा याद रहेगा अनुभव

Chhath Puja Celebration In Sun Temples : छठ पूजा का महापर्व देश में कल से शुरू होगा। नहाय-खाय के साथ शुरू होने वाला ये पर्व अगले तीन तक चलता है। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे सूर्य मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां छठ पूजा का नजारा बेहद खास होता है।

Chhath Puja Celebration In Sun Temples : छठ पूजा भगवान सूर्य की उपासना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ये पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा आज छठ देश के अलग-अलग हिस्सों में आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने की प्रथा बेहद प्राचीन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ सूर्य मंदिर ऐसे भी हैं जहां छठ पूजा का नजारा सबसे अलग होता है। आइए जानते हैं ऐसे प्रमुख सूर्य मंदिरों के बारे में...

chhath puja in sun temples

देव सूर्य मंदिर, बिहार

बिहार के औरंगाबाद जिले का देव सूर्य मंदिर छठ पूजा के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। इस मंदिर को छठ महोत्सव का तीर्थ स्थल भी कहा जाता है। यहां हजारों श्रद्धालु मंदिर के पास स्थित सूर्य कुंड में अर्घ्य देते हैं। मंदिर की विशेषता की बात करें तो इस मंदिर तीन दिशाओं से सूर्य की किरणें कुंड तक पहुंचती हैं। छठ पर्व के दौरान यहां चार दिनों तक भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

End of Feed