कम बजट में विदेश घूमना है? साउथईस्ट एशिया के ये देश हैं सबसे सस्ते

Asian Countries To Visit: अगर आप एक बजट-फ्रेंडली यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो कुछ शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं जो आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन देशों की यात्रा ना केवल किफायती है, बल्कि यहां की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करना भी अद्भुत है।

Cheapest Countries To Visit: गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है। यात्रियों के लिए सस्ती अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाना अपने आप में एक बड़ा टास्क होता है। साउथईस्ट एशिया के कई देश भारतीय यात्रियों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जहां कम बजट में मजेदार ट्रिप की जा सकती है। इन देशों में उड़ानें सस्ती हैं, रहने की लागत कम है, और स्थानीय भोजन भी किफायती है। इसके अलावा, भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा प्रक्रियाएं सरल हैं। इन देशों में यात्रा करने से ना केवल शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं, बल्कि वहां की संस्कृति और गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी का भी अनुभव होता है। यहां कुछ ऐसे सस्ते ट्रैवल डेस्टिनेशन का उल्लेख किया गया है जहां भारतीय यात्री आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

Cheapest Southeast Asian Countries

साउथईस्ट एशिया के ये देश हैं सबसे सस्ते

सिंगापुर: सिंगापुर एक छोटा लेकिन अत्यधिक आकर्षक देश है। यहां के अद्भुत दृश्य, खरीदारी के अवसर और विभिन्न त्योहार इसे एक आदर्श गंतव्य बनाते हैं। भारतीय यात्रियों के लिए, सिंगापुर में यात्रा करने के लिए सीधे उड़ानें उपलब्ध हैं। बेंगलुरु से उड़ानें 9,510 रुपये से शुरू होती हैं, जबकि मुंबई से यह 11,490 रुपये और दिल्ली से 12,280 रुपये से शुरू होती हैं। सिंगापुर में प्रवेश के लिए भारतीय यात्रियों को 30 दिन पहले ई-वीजा के लिए आवेदन करना होता है।

End of Feed