Chardham Package: केदारनाथ बुला रहे हैं, 13 दिन में पूरे होंगे चारधाम, बेहद आसान हुई यात्रा

Chardham Package: IRCTC ने चारधाम यात्रा के लिए बेहद आकर्षक टूर पैकेज को लॉन्च कर दिया है। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में बसे चार पवित्र धाम-केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री हिंदू धर्म में बेहद खास माने जाते हैं।

Chardham Package: कम बजट में चारधाम यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'CHARDHAM YATRA EX BENGALURU'नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को तहत आपको चार पवित्र धाम-केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 13 दिन का ये टूर पैकेज (IRCTC Chardham Tour) रहने वाला है जिसकी शुरुआत 19 मई 2026 ओर 2 जून 2026 के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Chardham Package 2026

चारधाम यात्रा पैकेज

पहला दिन (बेंगलुरु से दिल्ली और हरिद्वार)

यात्रियों को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट के निकलने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बेंगलुरु से फ्लाइट रवाना होगी। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को हरिद्वार ले जाया जाएगा। लगभग 220 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद होटल में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। रात हरिद्वार में बिताई जाएगी। भोजन में दोपहर का खाना और रात का खाना शामिल रहेगा।

End of Feed