Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा कहां से शुरू करें और क्या है पूरा रूट? जानिए आसान ट्रैवल गाइड

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा हिंदू धर्म की पवित्र यात्राओं में शामिल है। इस यात्रा में हर साल लाखों लोग शामिल होते हैं। आइए जानते हैं कहां से शुरू होगी चारधाम यात्रा और क्या है इसका रूट? यदि आप यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो पढ़ें पूरा लेख...

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक मानी जाती है। इस यात्रा में शामिल होने हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड के इन चार दिव्य धामों की ओर निकलते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सवाल जरूर होता है। इस यात्रा की सही शुरुआत कहां से करें और पूरा रूट क्या है? यदि इस बार आप चारधाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इसका पूरा रूट और सभी स्थानों के बारे में जान लेना चाहिए। इसके अलावा इस यात्रा को सहज और सुगम बनाने के लिए कुछ विकल्पों की जानकारी भी हम आपको देंगे। आइए जानते हैं उत्तराखंड के चारधाम के यात्रा में विस्तार से...

Char Dham Yatra 2026

चारधाम यात्रा की फुल डिटेल

चारधाम यात्रा कब से शुरू होगी

साल 2026 में चारधाम की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। इस यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के पावन अवसर से होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

End of Feed