इतिहास की गलियों में जाएं खो, कंबोडिया के अंगकोर वाट को करें ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल

Angkor Wat Cambodia: घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी अलग और यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो इस बार अंगकोर वाट का रुख कर सकते हैं। अंगकोर वाट का मतलब नगर का मंदिर होता है। 12वीं सदी में खमेर साम्राज्य के राजा सूरियावर्मन द्वितीय द्वारा बनवाया गए इस ट्रैवल डेस्टिनेशन की यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

Angkor Wat Cambodia: कंबोडिया के Siem Reap शहर के पास स्थित अंगकोर वाट विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक इमारतों में से एक है जहां घूमने का आप इस बार प्लान बना सकते हैं। कंबोडियन और खमेर कला का अद्भुत उदाहरण आपको यहां देखने को मिलेगा जो इस जगह को खास भी बनाती है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर बाद में बौद्ध धर्म के लिए भी महत्वपूर्ण स्थल के रूप में जाना जाने लगा। ऐसे में अगर इस बार आप कंबोडिया घूमने जाएं तो इस जगह को एक्सप्लोर करना बिल्कुल मत भूलें।

कंबोडिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में इसकी गिनती होती है ऐसे में आप इस बार कंबोडिया घूमने सिर्फ इस यूनीक मंदिर के दीदार करने के लिए जा सकते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का नजारा यहां देखते बनता है।

End of Feed