Budget Travel From Delhi: बजट की चिंता किए बिना इस बार आप दिल्ली से विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने भारत के करीब ऐसे 3 देशों के बारे में डिटेल में बताया है जहां आप दिल्ली से कम खर्च में और बेहद आसानी से पहुंच सकते हैं। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं। उन देशों पर एक नजर डालते हैं-
Budget Travel From Delhi (photo- canva)
भूटान: शांतिपूर्ण और प्राकृतिक खूबसूरती के दीदार करने के लिए अगर आप किसी ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर भूटान आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। भूटान दिल्ली से कम बजट में जाया जा सकता है। थिम्पू, पारो, पुणाक यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। ऑफ-सीजन में ट्रैवल करना आपके लिए ज्यादा किफायती साबित हो सकता है।
श्रीलंका: समुद्र तट, सांस्कृतिक विरासत और खूबसूरत जगहों को एकसाथ एक्सप्लोर करने के लिए आप श्रीलंका की यात्रा कर सकते हैं। कोलंबो, कैंडी, गाले, नुवारा एलिया यहां के प्रमुख आकर्षण है। दिल्ली से कोलंबो के लिए कई सस्ती फ्लाइट उपलब्ध हैं।
नेपाल: भारत का सबसे करीबी पड़ोसी देश नेपाल आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। दिल्ली से काठमांडू तक के लिए आपको बड़े ही आराम से सस्ती फ्लाइट्स या ट्रेन+बस मिल जाएंगे। भारतीयों को नेपाल में वीजा की जरूरत नहीं होती है ऐसे में कम पैसों में यहां आप दिल खोलकर एन्जॉय कर सकते हैं।
