Budget Travel Destinations July: जुलाई के महीने में आराम से कम खर्च में घूमने के लिए प्लान कर रहे हैं लेकिन कहां जाएं इसको लेकर कंफ्यूज हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको डिटेल में उन 3 देशों के बारे में जानकारी देंगे जहां जुलाई के महीने में आप सोलो ट्रिप पर या फिर परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां देखें सस्ते और खूबसूरत देशों की लिस्ट, जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं।
Budget travel destinations
नेपाल: प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नेपाल इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल है। जुलाई का महीना नेपाल में घूमने के लिए सुखद और सुहावना होता है। नेपाल में इस महीने आसमान साफ होता है। ट्रैकिंग रूट और अन्नपूर्णा बेस कैंप पर भी आप जा सकते हैं।
ओमान: जुलाई का महीना ओमान घूमने के लिए परफेक्ट है। कुरम बीच तैराकी, जेट स्कीइंग और पैरासेलिंग के लिए एक शानदार जगह ओमान है। डॉल्फिन या व्हेल को देखने के लिए ये मौसम परफेक्ट है। सुंदर मुसंदम तक बोटिंग कर सकते हैं। बेहतरीन रेगिस्तान के अनुभव के लिए, ऊंट की सवारी, रेत के टीलों पर चढ़ना और टीलों के बीच तारों से जगमगाते डिनर के लिए वहीबा सैंड्स का रुख करें।
थाईलैंड: भारतीयों के लिए बेहद लोकप्रिय और बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन थाइलैंड है। साफ पानी और जीवंत माहौल थाईलैंड को यात्रा करने के लिए आदर्श लोकेशन बनाते हैं। फ्रा नांग बीच की सफेद रेत, टाइगर गुफा मंदिर और मैंग्रोव जंगलों के माध्यम से एक अद्वितीय यात्रा का अनुभव आप ले सकते हैं। प्रकृति का मजा लेना हो तो, मध्य थाईलैंड में खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान की सैर करना बिल्कुल भी ना भूलें।
