सस्ते में करनी है विदेश ट्रिप तो बनाएं इन देशों का प्लान, दुबई और थाईलैंड से भी हैं किफायती

Cheap International Trip : विदेश घूमना भला किसका सपना नहीं होता है, लेकिन ज्यादा खर्चे के कारण अक्सर इसे आगे के लिए टालते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप बेहद सस्ते में अपनी इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस तरह आपका बजट आपके सपने के बीच नहीं आएगा।

जीवन में एक बार इंटरनेशनल ट्रिप करने का सपना सभी का होता है, लेकिन हमारे इस सपने के बीच जो चीज सबसे ज्यादा आड़े आती है, वो है बजट की किल्लत। जी हां यदि आप भी कम बजट के चलते कोई विदेश ट्रिप नहीं प्लान कर पा रहे है, तो आपको हमारे बताए ये सस्ते डेस्टिनेशन देखने चाहिए। दुनिया में ऐसे कई देश हैं जो बेहद खूबसूरत और किफायती भी हैं। जहां आप अपनी ट्रिप महज कुछ हजार रुपए में प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

सस्ती विदेश ट्रिप (फोटो - Canva)

नेपाल

इंडियन्स के लिए सबसे सस्ता और करीब यदि कोई देश है, तो वो है नेपाल। जी हां आप नेपाल ट्रिप का प्लान बेहद सस्ते दामों में कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको किसी तरह के वीजा और पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं होती है। हिमालय की खूबसूरत तलहटी में बसा नेपाल एक सस्ता और खूबसूरत देश है।

End of Feed