भारत में है ब्लैक ताजमहल, बेहद कम लोगों को है पता, आप भी जा सकते हैं घूमने

Mughal Architecture India: अगर आप यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आज आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। भारत में ही छिपा है काला ताजमहल जो एक अद्वितीय और ऐतिहासिक स्थल है। ताजमहल की तुलना में यह कम प्रसिद्ध है, लेकिन इसकी सुंदरता और वास्तुकला इसे एक विशेष स्थान देती है। यदि आप भारत की ऐतिहासिक स्थलों की खोज में हैं, तो काला ताजमहल आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है।

Historical Sites: ताजमहल, जिसे दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है, सदियों से लोगों को प्रेरित करता आया है। हर दिन पर्यटक इसकी सुंदरता के दीवाने होकर यहां आते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में एक और ताजमहल है? यह साधारण ताजमहल नहीं है, बल्कि काले रंग का है, जिसे काला ताजमहल कहा जाता है। अगर आप कुछ हटकर एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसकी सुंदरता और वास्तुकला इसे एक विशेष स्थान देती है जिसके बारे में जानकर आप वहां घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।

Black Taj Mahal Tomb of Shah Nawaz Khan

भारत में है ब्लैक ताजमहल

यह काला ताजमहल मध्य प्रदेश के बुहरानपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे शाह नवाज खान का मकबरा कहा जाता है, जो 1622 और 1623 के बीच निर्मित हुआ था। यह खूबसूरत संरचना ताजमहल के आकार में है, हालांकि यह आकार में काफी छोटा है। इसे स्थानीय काले पत्थर से बनाया गया है, जिसके कारण इसे काला ताजमहल नाम दिया गया है। यह एक बड़ा गुंबद जैसा ढांचा है, जो एक बगीचे से घिरा हुआ है, और इसका आकार चौकोर है। चार कोनों पर हेक्सागोनल मीनारें और मेहराबदार बरामदे हैं।

End of Feed