पटना जाकर घूम आएं वो खास मंदिर, जिस पर बनी है सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’

मां वन देवी मंदिर पटना जिले के बिहटा के पास स्थित है। यह अमहरा, रघोपुर और कंचनपुर गांवों के मिलने वाले इलाके के करीब है।

बिहार के गांवों और जंगलों में ऐसी कई लोककथाएं आज भी जिंदा हैं, जिनका रिश्ता स्थानीय आस्था और परंपराओं से है। पटना के पास बिहटा में स्थित मां वन देवी मंदिर भी ऐसी ही जगह है। कई सदियों पुरानी बताई जाने वाली इस जगह की लोककथा अब बड़े पर्दे तक पहुंच गई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की कहानी इसी मंदिर से जुड़ी है।

Van Devi Temple

पटना जाएं तो वन देवी मंदिर जाना ना भूलें (AI Generated and News Room verified image)

पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर है मंदिर

मां वन देवी मंदिर पटना जिले के बिहटा के पास स्थित है। यह अमहरा, रघोपुर और कंचनपुर गांवों के मिलने वाले इलाके के करीब है। आज मंदिर के आसपास ग्रामीण इलाका है, लेकिन स्थानीय परंपराओं के मुताबिक कभी यहां घना जंगल हुआ करता था। दूसरे बड़े मंदिरों की तरह यहां कोई विशाल इमारत या भव्य प्रतिमा नजर नहीं आती। वन देवी की पूजा यहां एक पवित्र पिंड के रूप में की जाती है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार वन देवी का संबंध विंध्याचल की मां विंध्यवासिनी से भी जोड़ा जाता है।

End of Feed