घूम आएं इस छोटे लेकिन अद्भुत हिमालयी देश, थंडर ड्रैगन की भूमि के नाम से जाता है जाना

Bhutan Tourism: आज हम आपको डिटेल में बताएंगे थंडर ड्रैगन की भूमि भूटान के बारे में जो केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव और नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग भी है। आंतरिक शांति की तलाश का सफर आप भूटान की यात्रा से ही शुरू कर सकते हैं।

Bhutan Travel Tips: भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित छोटा-सा लेकिन अद्भुत हिमालयी देश भूटान घूमने-फिरने का शौक रखन वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिकता से भरपूर इस देश की यात्रा आपके बकेट लिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। थंडर ड्रैगन की भूमि के नाम से भूटान को जाना जाता है। भूटान को स्थानीय भाषा में "Druk Yul" कहा जाता है, जिसका मतलब ड्रुक यानी थंडर ड्रैगन की भूमि होता है।

प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शांति: भूटान की घाटियां, बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे जंगल और शांत वातावरण इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। आध्यात्मिक शांति के लिए भी यहां जाया जा सकता है। प्राचीन बौद्ध मठ जो भूटान की गहरी धार्मिक आस्था को दर्शाते हैं आपकी यात्रा को मनोरम बना सकते हैं। टाइगर नेस्ट मठ आपके बकेट लिस्ट में होना ही चाहिए।

End of Feed