कुछ दिनों में मानसून के सीजन की शुरुआत होने वाली है। कई लोग मानसून सीजन को पसंद नहीं करते हैं क्योंकि हर जगह पानी पानी हो जाता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए मानसून का मौसम बिल्कुल परफेक्ट साबित होता है। ट्रैवल लवर्स इस सीजन में वादियों की सैर के लिए जाना पसंद करते हैं। इस मौसम में पहाड़ों की हरियाली देखते ही बनती है। पहाड़ो की हरियाली देखने के लिए हर साल पर्यटक पहाड़ी हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। हिमाचल एक ऐसा पहाड़ी हिल स्टेशन है जो लाखों पर्यटकों की पहली पसंद है। हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में अगर आप भी मानसून में हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं।
15 हजार से कम में घूमें ये हिल स्टेशन - Places in Himachal Pradesh under 15k
स्पीति घाटी
स्पीति घाटी हिमाचल के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। कई लोग इस जगह को एक्सप्लोर नहीं कर पाते हैं। लेकिन यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेंगे। यहां के बर्फ से ढके ऊंचे ऊंचे पहाड़ देखते ही बनते हैं। यहां ताबो गांव, मठ, धनखड़ झील, कॉमिक, लंगज़ा, हिक्किम, किब्बर, चिचम और मड गांव देखने लायक आकर्षण केंद्र हैं। 15 हजार से कम आप यहां 6-8 दिन का टूर पैकेज एन्जॉय कर सकते हैं।
किन्नौर
एडवेंचर लवर्स के लिए यह जगह बेस्ड मानी जाती है। ये खूबसूरत क्षेत्र चितकुल-भारत का अंतिम गाँव और खूबसूरत सांगला घाटी के लिए जाना जाता है। यहां आप नाको गांव, रकचम, सांगला घाटी, चितकुल, कल्पा और रिकॉन्ग पियो जैसी जगहों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं। यहां 6-7 दिन का टूर पैकेज आपको 15 हजार से कम का पड़ेगा।
चंबा
चंबा प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक चित्रों और अपनी कला और शिल्प के लिए भी जाना जाता है। इस मानसून आप यहां घूमने का आनंद ले सकते हैं। अप्रैल से नवंबर, मध्य जुलाई से अगस्त को छोड़कर, चंबा जिले में घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। अगर आपका बजट कम है तो 10 हजार के बजट में आप यहां घूम सकते हैं।
शिमला
शिमला टूरिस्टों के बीच काफी लोकप्रिय है। शिमला माल रोड, द रिज, जाखू मंदिर, कुफरी, नालदेहरा, शोघी और मशोबरा शिमला यहां के मुख्य आकर्षण केंद्र हैं। 10 हजार से कम के बजट में आप यहां एक्सप्लोर कर सकते हैं।
