Best Ropeway Rides In India : करीब से लेने हैं नेचर के नजारे तो जरूर करें ये रोपवे राइड्स, आसमान की ऊंचाई से दिखेगा शानदार व्यू

Best Ropeway Rides In India : ट्रैवल के दौरान एडवेंचर एक्टिविटीज करना भला किसे पसंद नहीं होता है। रोपवे राइड और केबल कार राइड का मजा लेने के लिए आप देश की कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं। जहां से आपको नेचर के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। यहां आप अपने परिवार और यार-दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Best Ropeway Rides In India : रोपवे राइड को केबल कार या गोंडोला सवारी के नाम से भी जाना जाता है। ये आपको मुश्किल पहाड़ी को आसानी से पार करा देता है। इसके अलावा यहां से आपको प्रकृति के मनमोहक दृश्य देखने को मौका मिलते हैं। भारत में कई जगह रोपवे सवारी के लिए प्रसिद्ध हैं। जहां से सुंदर दृश्य देखने को भी मिलता है।रोपवे और केबल-कार राइड का सफर एक शानदार नजारा और रोमांच का मिश्रण प्रस्तुत करता है। आज हम आपको देश की कुछ बेहतरीन जगहें बताएंगे। जहाँ आप आसमान की ऊंचाइयों से नेचर की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।

ropeway rides in india (Photo - Canva)

गुलमर्ग गोंडोला, जम्मू और कश्मीर

यह एशिया के सबसे ऊँचे एवं बड़े केबल-कार सिस्टम में से एक है, जो गुलमर्ग से कोंगडोरी और फिर अफरवाथ पीक तक जाता है। इस राइड में आप बर्फ से ढके पहाड़ देख सकते हैं।

End of Feed