भारत में कई ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स हैं, जहां की खूबसूरती मानसून में देखने लायक रहती है। इन्हीं डेस्टिनेशन्स में महाराष्ट्र का भी नाम आता है। महाराष्ट्र में कई ऐसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस हैं जहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। मानसून सीजन में यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। ऐसे में यहां हम आपको महाराष्ट्र के खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो मानसून में घूमने के लिए बेस्ट माने जाते हैं।
best places to visit in monsoon in Maharashtra
महाबलेश्वर
यह महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है और मानसून में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। हरी-भरी पहाड़ियां, ठंडी हवा, वेन्ना झील, प्रतापगढ़ किला और लॉर्ड माउंटबेटन पॉइंट जैसी जगहें मानसून में खास आकर्षण का केंद्र होते हैं। यहां आप स्ट्रॉबेरी के बागानों का भी आनंद ले सकते हैं।
माथेरान
एशिया का पहला ऑटोमोबाइल-फ्री हिल स्टेशन होने के कारण यह जगह प्रदूषण-मुक्त और बेहद खूबसूरत है। बारिश के मौसम में यहां की हरियाली और झरने देखने लायक होते हैं। लुइसा पॉइंट, शिवाजी सीढ़ी, मंकी पॉइंट, पैनोरमा पॉइंट, चार्लोट झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
लोनावला और खंडाला
ये दोनों मुंबई और पुणे के पास स्थित सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो अपनी हरियाली, झरनों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। मानसून में टाइगर पॉइंट, लोनावला लेक और राजमती फोर्ट जैसे स्थान देखने लायक होते हैं।
अंबोली
यह एक और खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी घनी हरियाली और झरनों के लिए जाना जाता है। मानसून में यहां की सुंदरता देखते ही बनती है।
इगतपुरी
यह भी एक शानदार हिल स्टेशन है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
