Kathmandu Places to Visit: पशुपतिनाथ मंदिर से लेकर नगरकोट तक, काठमांडू में घूमने की ये हैं सुंदर और बढ़िया जगहें

Kathmandu Places to Visit: काठमांडू में घूमने की कई सारी सुंदर और बढ़िया जगहें हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। काठमांडू घूमने के लिए भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी आते हैं।

Kathmandu Places to Visit: अगर आप देश से बाहर कहीं घूमने (Travel) का प्लान बना रहे हैं तो नेपाल की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) घूमने का बढ़िया ऑप्शन हैं। काठमांडू घूमने का ऑप्शन इसलिए भी बढ़िया है, एक तो काठमांडू जाने के लिए पासपोर्ट (Passport) और वीजा (Visa) की जरूरत नहीं पड़ती है, दूसरा काठमांडू में भारतीय करेंसी को बदलना नहीं पड़ता है और तीसरा ये भारत के पड़ोस में स्थित है। काठमांडू में घूमने की कई सारी सुंदर और बढ़िया जगहें हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। काठमांडू घूमने के लिए भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी आते हैं। काठमांडू हमें दुनिया के सबसे बड़े पहाड़ों, माउंट एवरेस्ट की ट्रैकिंग और जंगलों में टहलने के अनुभवों की याद दिलाता है। काठमांडू के पास घूमने (Kathmandu Places to Visit) लायक कई जगहें हैं, जो देखने लायक हैं। ऐसे में आज हम आपको काठमांडू में घूमने की ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

काठमांडू में घूमने की खास जगहें (Tourist Places in Kathmandu)

पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple)

काठमांडू में घूमने की सबसे बढ़िया जगह है पशुपतिनाथ मंदिर। पशुपतिनाथ मंदिर को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक माना जाता है और काठमांडू में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक है। पशुपतिनाथ मंदिर दशकों से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में है। यूनेस्को ने 1979 में मंदिर को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी थी। भारत ही नहीं, दुनिया के बाकी देशों से भी टूरिस्ट मंदिर देखने के लिए आते हैं।

End of Feed