दिल्ली वाले लोग छुट्टियों में अक्सर पहाड़ों और झीलों की ओर रुख करते हैं। लेकिन हर बार मनाली, नैनीताल या कश्मीर जाना संभव नहीं होता। लंबी यात्रा, ज्यादा खर्च और समय की कमी अक्सर प्लान बिगाड़ देती है। वहीं आजकल बारिश के कारण भी पहाड़ों पर जना सेफ नहीं है। यदि आप दिल्ली या आसपास रहते हैं और झीलों का नजारे लेना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली में ही कुछ खूबसूरत झीलें देखने को मिल सकती हैं। यहां घूमकर न सिर्फ आपके हजारों रुपए बचा सकते हैं, बल्कि आपको नजारे भी शानदार मिलते हैं।
संजय लेक (Sanjay Lake)
दिल्ली के पूर्वी भाग में बनी संजय लेक एक आर्टिफिशियल झील है। चारों तरफ हरे-भरे पेड़ों से घिरी ये झील काफी शांत वातावरण के साथ दिल्ली का शानदार टूरिस्ट स्पॉट है। यहां आपको बच्चों के लिए पार्क और ओपन एरिया मिल जाता है। यह फैमिली पिकनिक के लिए परफेक्ट स्पॉट है।
यह भी पढ़ें - सिर्फ 2 दिन में कंप्लीट होगा होगा ट्रिप, जानें क्या है गोल्डन ट्राएंगल टूर, इन शहरों में घूमने का मिलेगा मौका
भलस्वा झील (Bhalswa Lake)
उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मौजूद भलस्वा झील एक नेचुरल झील है। यह झील यमुना नदी के घुमाव से बनी है। बोटिंग और पिकनिक के लिए इसके आसपास की जगह को खास तैयार किया गया है। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए भी ये झील काफी खास है, क्योंकि सर्दियों में यहां कई तरह के प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं।
पुराने किले वाली झील
दिल्ली का ऐतिहासिक स्मारक पुराना किला पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। इस किले से लगी हुई झील भी पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। यहां वीकेंड पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। इस झील में आप बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। ये झील सुबह 7 बजे से शाम तक खुली रहती है।
