नेचर लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये 4 नेशनल पार्क, जहां शानदार नजारों के साथ मिलेगा जंगल सफारी का मजा

Top wildlife safari destinations India : नेचर लवर्स के लिए जंगल सफारी एक शानदार एक्टिविटी है। जहां आप प्रकृति को काफी करीब से निहार सकते हैं। यदि आप जंगल सफारी का प्लान बना रहे हैं, तो आपको ये 4 नेशनल पार्क जरूर घूमने चाहिए।

भारत में कई राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य हैं जहाँ आप बाघ, हाथी, बारहसिंगा, तेंदुआ और कई दुर्लभ पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं। यदि आप प्रकृति प्रेमी (नेचर लवर) हैं और वन्यजीवों को करीब से देखना चाहते हैं, तो जंगल सफारी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे नेशनल पार्क बताएंगे जहां जंगल सफारी करना आपके लिए बेहद शानदार हो सकता है। आइए जानते हैं जंगल सफारी के लिए भारत की चार सबसे शानदार जगहें।

जंगल सफारी के लिए खास जगहें (Photo - Canva)

1. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड

उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है। ये बाघ देखने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित ये नेशनल पार्क हाथी, हिरण, मगरमच्छ और सैकड़ों से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी भी पाए जाते हैं।

End of Feed