Mountain Lakes in India (भारत की पहाड़ी झीलें): आंखों की खूबसूरती के बारे में अक्सर तुलना झील की गहराई से होती है। इसकी वजह जानना चाहते हैं तो देश की कुछ पहाड़ी झीलों के बारे में जानें। इनकी खूबसूरती देख लेंगे तो समझेंगे कि आखिर लेक से ही क्यों आंखों की ब्यूटी की तारीफ की जाती है।
Mountain Lakes in India
जानें भारत की खूबसूरत पहाड़ी झीलों के बारे में
1) पैनगौंग झील, लद्दाख
लद्दाख की पैंगोंग झील दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। यह झील हिमालय में स्थित है जो लगभग 45000 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। 160 किमी लंबी ये झील करीब 604 वर्ग किमी में फैली हुई है जिसमें से भारत के पास इसका 1/3 हिस्सा है। खास बात यह है कि ठंड के समय में इस झील में पूरी तरह बर्फ जम जाती है। तब यहां पर्यटक आइस स्केटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
2) डल झील,श्रीनगर
कश्मीर की सबसे लोकप्रिय झील है डल झील। यह झील श्रीनगर में स्थित है। डल झील के आसपास का क्षेत्र प्राकृतिक स्वर्ग है। निशत गार्डन और शालीमार गार्डन से डल झील का नज़ारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है, जिसे मुगल बादशाह जहांगीर ने श्रीनगर में बनवाया था।
3) सूरज ताल, हिमाचल
सूरज ताल हिमाचल की सबसे खूबसूरत झील है। यह झील बारालाचा के पास स्थित है। यह भारत की तीसरी और दुनिया की 21वीं सबसे ऊंची झील है जो हिमाचल के लाहौल और स्पीति जिले में है। बारालाचा पास के ठीक नीचे इस सुंदर झील को देखना मनमोहक है।
4) पराशर झील, हिमाचल
पराशर झील हिमाचल प्रदेश का एक छिपा हुआ रत्न है। यह झील, घने जंगल और धौलाधर के बर्फ पहने हुए पर्वतों के मनोरम दृश्य के लिए जाना जाता है।
5) गुरूदोंगमर झील, सिक्किम
गुरूदोंगमर झील सिक्किम की बहुत ही सुंदर झील है। यह झील उत्तर में तिब्बती और चीनी सीमा के करीब स्थित है। इस झील का नीला पानी और चारों तरफ घिरे पहाड़ इसे जन्नत जैसा रूप देते हैं। इस लेक को बौद्ध, सिख और हिंदुओं का पवित्र स्थल माना जाता है।
