Ayodhya Heritage Tour: एक ही दिन में करें रामनगरी अयोध्या के प्रमुख स्थलों का दर्शन, यूपी पर्यटन ने शुरू किया खास टूर पैकेज

Ayodhya Heritage Tour: उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने अयोध्या में 'डिवाइन हेरिटेज ट्रेल' नाम से गाइडेड टूर पैकेज शुरू किया है। इस यात्रा में पर्यटक रामनगरी के प्रमुख मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों को देख सकेंगे।

Ayodhya Heritage Tour: रामनगरी अयोध्या की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब अयोध्या के प्रमुख मंदिरों, प्राचीन कुंडों और ऐतिहासिक घाटों की सैर करना पहले से आसान होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन (UP Tourism) ने इसके लिए एक खास पहल की है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने 'अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल' नाम से एक दिवसीय गाइडेड टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत पर्यटक महज छह घंटे में रामनगरी के कई महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को देख सकेंगे।

Ayodhya Heritage Tour

अयोध्या दर्शन के लिए स्पेशल टूर पैकेज!

यह टूर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जो कम समय में अयोध्या की धार्मिक विरासत और प्राचीन परंपराओं को जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज में क्या खास है और पर्यटकों को किन-किन जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।

End of Feed