Stargazing Destinations India: भारत में कुछ ऐसे स्थान मौजूद हैं जहां रात का आसमान किसी सपने से कम नहीं लगता है। अगर आप खुली रात में आसमान को निहारते हुए तारों की चादर का आनंद लेना चाहते हैं तो भारत में मौजूद इन 3 जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। शहर की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर यहां आप 2 पल शांति के बिता सकते हैं। तारों को निहारना आपके कभी ना भूल पाने वाला एहसास देगा। रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए भी ये जगह जन्नत से कम नहीं है।
Stargazing Destinations India (Photo- canva)
हनले, लद्दाख: इस लिस्ट में नंबर 1 पर हनले, लद्दाख को शामिल किया गया है। भारत के सबसे ऊंचे और साफ आसमान वाले इलाकों में हनले की गिनती होती है। बिना प्रदूषण का आसमान, दूरबीन से तारों और ग्रहों को देखने का अनुभव आप यहां ले सकते हैं।
स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश: रात का जादू अगर आप बर्फीली घाटियों में लेना चाहते हैं तो स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश का रुख कर सकते हैं। कैम्पिंग और स्टार ट्रेल फोटोग्राफी का सुनहरा मौका ये जगह आपको देती है। न्यूनतम पॉल्यूशन इस जगह की खासियत है।
जैसलमेर (थार डेजर्ट), राजस्थान: थार रेगिस्तान की रातें ठंडी और साफ होती हैं यहां खुले आसमान के नीचे रातें किसी सपने के सच होने जैसा लगता है। स्टार वॉचिंग के साथ ही आप यहां डेजर्ट कैंप्स में लोक संगीत का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
