Astro Tourism: तारों की दुनिया देखने का मौका, महाराष्ट्र में खुल रहे नए स्पॉट्स

Astro Tourism: महाराष्ट्र में अब रात का आसमान भी टूरिस्ट अट्रैक्शन बनने जा रहा है। सरकार ने एस्ट्रो-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए खास प्लान बनाया है, जहां लोग तारों भरे आसमान का मजा ले सकेंगे।

Astro Tourism: अब ट्रैवल का मतलब सिर्फ पहाड़, समुद्र और ऐतिहासिक जगहें घूमना ही नहीं रहा। महाराष्ट्र सरकार एक नया और अलग एक्सपीरियंस लेकर आई है एस्ट्रो-टूरिज्म यानी तारों के नीचे घूमने का मजा। इसके तहत राज्य में 11 ऐसी जगहों की पहचान की गई है, जहां आप साफ और अंधेरे आसमान (Dark Sky Tourism) में तारों को करीब से देख सकेंगे। यह पूरी पहल डार्क स्काई पॉलिसी का हिस्सा है। आसान भाषा में समझें तो सरकार इन जगहों पर लाइट पॉल्यूशन कम करेगी, ताकि आसमान साफ दिखे और लोग खगोल विज्ञान को अच्छे से एक्सपीरियंस कर सकें।

Astro Tourism India

तारों की दुनिया देखने का मौका

आखिर एस्ट्रो-टूरिज्म है क्या?

एस्ट्रो-टूरिज्म मतलब ऐसी जगह जाना जहां आप बिना किसी रुकावट के रात के आसमान को देख सकें। इसमें सिर्फ तारे गिनना नहीं, बल्कि खगोल विज्ञान को समझना, टेलीस्कोप से ग्रह देखना और ब्रह्मांड के करीब महसूस करना शामिल है।

End of Feed