गर्मी की छुट्टियों में घूम आओ असम के चाय बागान, पीएम मोदी ने भी देखे खूबसूरत नजारे

Assam Tourism: गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए असम एक शानदार जगह है। यहां का खूबसूरत हिल स्टेशन, शांत वादियां और नेचर के नजारे करीब से ले सकते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी असम के चाय के बागान में घूमने पहुंचे। आइए जानते हैं असम के टी गार्डन टूरिज्म के बारे में।

Assam Tourism: अपनी भीनी-भीनी चाय की खुशबू से दुनिया को महकाने वाला असम इन दिनों चुनावी हलचल के बीच भी चर्चा में है। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक खास झलक देखने को मिली, जब वे मनोहारी चाय बागान में स्थानीय महिलाओं के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते नजर आए। यह दृश्य न सिर्फ सादगी का प्रतीक था, बल्कि असम की चाय संस्कृति से गहरे जुड़ाव को भी दर्शाता है। पर्यटन के नजरिए से भी असम किसी जन्नत से कम नहीं। दूर-दूर तक फैले हरे-भरे चाय बागान, सुबह की हल्की धुंध, और नेचर की शांति ये सब मिलकर यहां आने वाले हर यात्री को एक अलग ही अनुभव देते हैं। आइए जानते हैं असम के टी टूरिज्म के बारे में...

Assam tourism

बराक वैली टी एस्टेट

असम की बराक वैली का वह खूबसूरत हिस्सा है, जहां चाय के बागान सिर्फ खेती नहीं, बल्कि एक अनुभव बन जाते हैं। चारों ओर फैली हरियाली, दूर तक नजर आते चाय के बागान और ताजी हवा। यहां पहुंचते ही मन जैसे ठहर सा जाता है। बराक वैली की खासियत सिर्फ इसके चाय बागान ही नहीं, बल्कि यहां मौजूद शांत और खूबसूरत डोलू लेक भी है। इस झील के किनारे बैठकर आप प्रकृति के बीच क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

End of Feed