यात्रा

शिमला के पास जाएं चैल, मिल जाएगा पहाड़, हरियाली और शांति का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Chail Himachal Pradesh: शिमला के आसपास अगर आप घूमने के लिए किसी खास जगह की तलाश में हैं तो इस बार चैल का रुख कर सकते हैं। ट्रैवल के साथ-साथ रिलेक्स करने के लिए ये हिल स्टेशन एकदम परफेक्ट है जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। पहाड़, हरियाली और शांति का परफेक्ट कॉम्बिनेशन आपको यहां देखने को मिल जाएगा।

Image

शिमला के पास जाएं चैल

Hidden Gems Near Shimla: शिमला जाने का अगर आप प्लान कर रहे हैं लेकिन, वहां की भीड़भाड़ को लेकर आपके मन में तमाम तरह के सवाल घूम रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है। शिमला से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर हिमाचल प्रदेश का शांत और सुरम्य हिल स्टेशन चैल बसा हुआ है जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। नेचर लवर्स के लिए ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है क्योंकि यह भीड़-भाड़ वाले शिमला के मुकाबले कहीं अधिक शांत है। सोलो ट्रिप पर या फिर परिवार के साथ भी आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

क्यों खास है चैल: घने देवदार के जंगलों, ट्रैकिंग ट्रेल्स और ऐतिहासिक चैल पैलेस के लिए ये हिल स्टेशन फेमस है। ट्रैवल प्लस रिलैक्स दोनों के लिए ये हिल स्टेशन परफेक्ट है। चैल पैलेस, काली का टिब्बा मंदिर, गुरुदेव दत्त मंदिर और चैल क्रिकेट ग्राउंड यहां का प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा चैल वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के आसपास कई ट्रैकिंग रूट भी हैं जो आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

रहने की सुविधा और खानपान: बजट होटेल्स और होमस्टे यहां आपको गांव के पास ही मिल जाएंगे। हेरिटेज स्टे का अनुभव लेने के लिए आप चैल पैलेस का भी रुख कर सकते हैं। गढ़वाली और पहाड़ी व्यंजन का स्वाद चखने के लिए आप चैल जा सकते हैं। सिद्दू, मड्रा, तुलथ जरूर ट्राय करें इसके अलावा स्थानीय ढाबों पर हिमाचली थाली का स्वाद लेना बिल्कुल मत भूलें।

सोलो ट्रिप के लिए परफेक्ट: अक्सर जो लोग सोलो ट्रिप का प्लान करते हैं वो ऐसी जगह तलाशते हैं जहां सुकून के साथ वो कुछ पल खुदके साथ बिता सकें ऐसे में चैल आपके लिए परफेक्ट ऑपशन होगा। यहां का माहौल तो मंत्रमुग्ध करने वाला है ही साथ ही आप पहाड़ों और नदियों के बीच शांति से कुछ पल यहां विश्राम कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे: कालका इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। कालका पहुंचने के बाद शिमला से टैक्सी या बस के द्वारा आप यहां पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से अगर यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा में आपको (शिमला-कुफरी-चैल) करीब 2.5 से 3 घंटे का समय लग सकता है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट इसके निकटतम एयपोर्ट है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article