हरी चादर जैसी दिखती है ये जगह, न पहाड़ों की भीड़, न शहर का शोर, दिल्ली से इतनी दूर है एशिया का विशाल Meadow

उत्तराखंड के चमोली में फैले अली-बेदनी बुग्याल की खूबसूरती किसी हरे कालीन जैसी लगती है। ऊंचे पहाड़, खुला आसमान और दूर तक फैले घास के मैदान इसे ट्रेकिंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए खास बनाते हैं।

Asia's Largest Meadow, Ali Bedni Bugyal: क्या आपने कभी ऐसी जगह की कल्पना की है जहां चारों तरफ सिर्फ हरी घास हो, ऊपर खुला नीला आसमान और सामने बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां? अगर नहीं, तो उत्तराखंड का अली-बेदनी बुग्याल आपको हैरान कर सकता है। यहां पहुंचकर ऐसा लगता है जैसे पहाड़ों के बीच किसी ने हरे रंग की बड़ी सी चादर बिछा दी हो। अली बुग्याल को कई ट्रेवल रिपोर्ट्स और सरकारी दस्तावेजों में एशिया का सबसे बड़ा Meadow बताया गया है।

End of Feed