अमृता राव की बहन प्रीतिका ने बैंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में की शादी, जानें क्यों खास है ये वेन्यु, आप कैसे पहुंच सकते हैं

अमृता राव की बहन और एक्ट्रेस प्रीतिका राव ने बैंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में शादी रचाई। हरियाली, शांत माहौल और आध्यात्मिक खूबसूरती से घिरा यह वेन्यू क्यों खास है और यहां कैसे पहुंचें, जानिए पूरी जानकारी।

Preetika Rao Wedding at Art Of Living Ashram: शादी के लिए खूबसूरत जगह चुनने की बात हो तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में बड़े होटल, शानदार रिसॉर्ट और आलीशान मैरिज हॉल आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी शांत और आध्यात्मिक जगह पर भी शादी का जश्न इतना खास हो सकता है? कुछ ऐसा ही देखने को मिला एक्ट्रेस अमृता राव की बहन प्रीतिका राव की शादी में। टीवी शो 'बेइंतहा' से पहचान बनाने वाली प्रीतिका ने बैंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में शादी की।

Preetika Rao Gets married at art of living bangalore ashram

इस शादी की सबसे खूबसूरत बात सिर्फ इसका पारंपरिक अंदाज नहीं, बल्कि इसका शांत और प्राकृतिक माहौल भी रहा। यहां की हरियाली और आध्यात्मिक वातावरण इसे आम वेडिंग वेन्यू से अलग बनाते हैं। अगर आप भी ऐसे किसी स्थान पर शादी करने का सपना देखते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन हो सकती है। देखें आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर कैसे पहुंचे, आर्ट ऑफ लिविंग में शादी कर सकते हैं।

End of Feed