Amarnath Yatra Registration 2026: रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें, अमरनाथ यात्रा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फीस और पूरा प्रोसेस

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? जानें जरूरी डॉक्यूमेंट्स, हेल्थ सर्टिफिकेट, फीस, ई-केवाईसी और RFID कार्ड की पूरी जानकारी आसान भाषा में। पहले से सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें ताकि आपका रजिस्ट्रेशन आसान हो जाए।

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। इस साल 2026 में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 (पूरे 57 दिन) तक चलेगी। सबसे जरूरी बात यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन आप यात्रा नहीं कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा। आप देशभर की करीब 556 बैंक शाखाओं में जाकर या ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर जाने से पहले कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं जो आपको तैयार रखने होंगे। अगर आप पहले से सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखते हैं तो आपका रजिस्ट्रेशन आसानी से हो जाएगा और यात्रा भी बिना किसी परेशानी के पूरी होगी।

Amarnath Yatra Registration 2026

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स: जरूरी कागजात, फीस और पूरी प्रक्रिया

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

E-KYC वेरिफिकेशन: रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास वैध आधार कार्ड होना चाहिए। आपकी पहचान पूरी तरह डिजिटल तरीके से चेक की जाएगी। इस बार आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक E-KYC वेरिफिकेशन जरूरी होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद परमिट आपको श्राइन बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ऑनलाइन मिलेगा।

End of Feed