Right Time To Visit National Park in India: गर्मियों का मौसम आते ही हर घर में घूमने फिरने की प्लानिंग होने लगती है। लेकिन ज्यादातर लोग गर्मियों का मौसम आते ही ठंडी जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही समय कुछ National Park घूमने के लिए सबसे बेहतरीन होता है? आम धारणा के उलट, गर्मियों में जंगल सफारी का अनुभव ज्यादा रोमांचक और यादगार बन सकता है। गर्मियों के मौसम के दौरान जंगल का नजारा पूरी तरह बदल जाता है। तो अगर आप भी वन्यजीवन को करीब से देखना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें आखिर क्यों गर्मियों में टाइगर रिजर्व तो सफारी पर जाना बेस्ट माना जाता है।
यह भी पढ़ें - गर्मियों के लिए बेस्ट है Kareena Kapoor का ये नया कुर्ता
गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है वाइल्डलाइफ स्पॉटिंग का मजा?
कई लोगों को ये जानकर हैरानी होगी कि जंगल सफारी के लिए गर्मियों का समय सबसे बेस्ट माना जाता है। इसका कारण ये है कि, गर्मियों के मौसम में जंगल में पानी कम हो जाता है, इसलिए जानवर अक्सर पानी के आसपास ही नजर आते हैं। वहीं पानी न मिलने पर वे पानी की तलाश में अपने क्षेत्र से बाहर ज्यादा निकलते हैं। ऐसे में बाघ, शेर, हाथी जैसे वाइल्ड एनिमल्स को करीब से देखने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। ऊपर से पेड़-पौधे भी थोड़े कम घने होते हैं, जिससे दूर तक साफ दिखाई देता है।

National Park in India
इन 3 नेशनल पार्क्स में गर्मियों का एक्सपीरियंस है बेस्ट
भारत के वैसे तो कई मशहूर नेशनल पार्क्स इस मौसम में खास आकर्षण बन जाते हैं, जैसे Jim Corbett National Park, Ranthambore National Park और Hemis National Park। यहां गर्मियों में सफारी का मजा दोगुना हो जाता है और जानवरों के दिखने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।
जानवरों के बच्चों को देखने का खास मौका
शेर-चीतों का मेटिंग पीरियड आमतौर पर सर्दियों में पूरा होता है, जिसके बाद उनके बच्चों का जन्म आमतौर पर फरवरी से मई के महीनों के बीच होता है। ऐसे में अप्रैल से लेकर जून-जुलाई तक के गर्मियों वाले मौसम में कई जानवर अपने बच्चों के साथ बाहर निकलते हैं।

Tiger Reserve in India
यह नजारा बेहद खूबसूरत और दुर्लभ होता है, जिसे देखना हर प्रकृति प्रेमी के लिए खास अनुभव होता है। साथ ही, पक्षियों की कई प्रजातियां भी इस समय सक्रिय रहती हैं, जिससे बर्ड वॉचिंग का मजा भी बढ़ जाता है।
इन चीजों का रखें ध्यान
हालांकि, गर्मी में सफर करते समय कुछ सावधानियां जरूरी हैं। हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें, पानी की पर्याप्त मात्रा साथ रखें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। सुबह और शाम के समय सफारी करना ज्यादा बेहतर होता है क्योंकि इस दौरान तापमान थोड़ा कम रहता है और जानवरों की गतिविधि भी ज्यादा होती है।
