यात्रा

IPL मैच देखने आए हैं हैदराबाद, स्टेडियम के पास घूम लें ये फेमस जगहें

IPL मैच के साथ-साथ आप हैदराबाद की ट्रिप को भी फुल एंजॉय कर सकते हैं। हैदराबाद में घूमने-फिरने के लिए तमाम जगहे हैं जहां जा सकते हैं। थोड़ा प्लान बनाइए और मैच के बाद इन जगहों को एक्सप्लोर जरूर कीजिए।

Image

स्टेडियम के पास घूम लें ये फेमस जगहें

IPL: अगर आप आज Rajiv Gandhi International Cricket Stadium में IPL 2026 का मैच देखने जा रहे हैं, तो सिर्फ मैच देखकर ही वापस मत लौट आइएगा। मैच के बाद आप हैदराबाद के आसपास कई शानदार जगहों पर घूम सकते हैं और अपनी ट्रिप को और भी ज्यादा यादगार बना सकते हैं। चाहे आप परिवार के साथ गए हों या फिर सोलो ट्रिप पर ये जगहें आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। ट्रिप के दौरान सबसे पहले आप Keesaragutta Temple जा सकते हैं। यह एक प्राचीन शिव मंदिर है, जहां का माहौल काफी शांत और सुकून देने वाला है।

थोड़ा घूमने-फिरने के साथ मजेदार अनुभव चाहते हैं तो Surendrapuri Mythological Theme Park एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको पौराणिक कहानियों के बड़े-बड़े सेट और कैरेक्टर देखने को मिलेंगे, जो काफी यूनिक एक्सपीरियंस देता है। फोटोग्राफी के शौकीन पर्यटकों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है।

इसके अलावा अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो District Gravity Adventure Park और Paradox Museum Hyderabad को अपनी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल करना बिल्कुल भी मत भूलें। यहां आपको एडवेंचर और ऑप्टिकल इल्यूजन का मजा मिलेगा। दोस्तों के साथ कुछ पल सुकून से बिताने के लिए ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

हैदराबाद की असली पहचान देखने के लिए Salar Jung Museum जरूर जाएं, जहां दुनियाभर की अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं। वहीं Charminar और Laad Bazaar भी पास ही हैं, जहां आप शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। शाम को रिलैक्स करने के लिए Hussain Sagar Lake और Lumbini Park जानें का प्लान कर सकते हैं। यहां बोटिंग का मजा लें और बीच में बनी विशाल बुद्ध प्रतिमा को देखना बिल्कुल ना भूलें।

अब बात खाने की भी कर लेते हैं। हैदराबाद आए और बिरयानी नहीं खाई तो क्या किया। पैराडाइज बिरयानी जाकर वहां की बिरयानी जरूर ट्राई करें। अगर कुछ हल्का खाना है, तो कैफे निलोफर में चाय और बन मस्का का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा रोडसाइड स्टॉल्स पर मिलने वाला बंडी-स्टाइल बटर डोसा भी काफी फेमस है। कुल मिलाकर हैदराबाद की ट्रिप में आपको घूमने-फिरने के साथ ही स्वादिष्ट पकवान का स्वाद भी मिल जाएगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article