Christmas पर दिल्ली में कहां जाएं? इन 5 चर्चों में दिखता है क्रिसमस का असली रंग

Famous Churches in Delhi for Christmas Celebration : दिल्ली में क्रिसमस का उत्सव काफी खास तरह से मनाया जाता है। यदि आप सेलिब्रेशन के लिए किसी चर्च में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको आज हम दिल्ली के 5 सबसे शानदार चर्च के बारे में बताएंगे। यहां की भव्य सजावट, प्रार्थनाएं और कैरोल्स क्रिसमस की आत्मा को जीवंत कर देते हैं।

Famous Churches in Delhi for Christmas Celebration : क्रिसमस का त्योहार प्रेम, शांति और एकता का संदेश देता है। इस दिन परिवार के साथ मिलकर भोजन साझा करना, उपहारों का आदान-प्रदान करना और प्रार्थना करना महत्वपूर्ण होता है। दिल्ली के चर्च इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए तैयार हैं। क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है, और दिल्ली भी इस उत्सव से अछूती नहीं है। इस समय दिल्ली के चर्चों में एक खास माहौल देखने को मिलता है, जहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस दिन को मनाते हैं। दिल्ली में कई चर्च हैं जो इस विशेष दिन पर भव्य सजावट के साथ तैयार होते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के 5 सबसे मशहूर चर्चों के बारे में..

famous churches in Delhi

दिल्ली के फेमस चर्च

दिल्ली के 5 सबसे फेमस चर्च - 5 Famous Churches in Delhi

1. सेंट्रल हार्ट कैथेड्रल चर्च: यह चर्च 1930 में स्थापित हुआ था और इसे दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध चर्च माना जाता है। इसका आर्किटेक्चर लंदन के चर्चों की तरह है। हर साल क्रिसमस और ईस्टर पर यह चर्च बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है। यहां पर आप प्रार्थना कर सकते हैं और क्रिसमस कैरोल्स का आनंद ले सकते हैं।

End of Feed