Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि पर्व आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलता है। पंचांग अनुसार साल 2023 में शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है जिसकी समाप्ति 23 अक्टूबर को महानवमी के दिन होगी। वहीं नवरात्रि व्रत का पारण 24 अक्टूबर को विजयादशमी यानि दशहरा के दिन किया जाएगा। बता दें नवरात्रि पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है और इसके हर एक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है। जानिए नवरात्रि की सभी तिथियां।
शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां
15 अक्टूबर 2023 - देवी शैलपुत्री की पूजा
16 अक्टूबर 2023 - देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा
17 अक्टूबर 2023 - देवी चंद्रघंटा की पूजा
18 अक्टूबर 2023 - देवी कुष्मांडा की पूजा
19 अक्टूबर 2023 - देवी स्कंदमाता की पूजा
20 अक्टूबर 2023 - देवी कात्यायनी की पूजा
21 अक्टूबर 2023 - देवी कालरात्रि की पूजा
22 अक्टूबर 2023 - देवी सिद्धिदात्री की पूजा
23 अक्टूबर 2023 - देवी महागौरी की पूजा
24 अक्टूबर 2023 - विजयादशमी (दशहरा)