Zoho ने इंटरप्राइजेज के लिए पेश किया AI वाला स्वदेशी ईआरपी

जोहो ने यह घोषणा तमिलनाडु के तंजावुर जिले के कुंभकोणम से की, जहां कंपनी अपनी मौजूदा करीब 200 कर्मचारियों की टीम को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 2,000 पेशेवरों की क्षमता वाले एक बड़े परिसर में बदलने की योजना बना रही है।

घरेलू सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो (Zoho) ने भारतीय उद्यमों के लिए अपना नया स्वदेशी 'उद्यम संसाधन नियोजन' (ईआरपी) समाधान पेश किया। इसके जरिये कंपनी छोटे शहरों एवं कस्बों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ वैश्विक कंपनियों को चुनौती भी देना चाहती है। ईआरपी एक सॉफ्टवेयर प्रणाली होती है जो किसी कंपनी या संगठन के सभी मुख्य कामकाज को एक जगह जोड़कर उसका प्रबंधन करने में मदद करती है।

Zoho ERP India

Zoho ERP India/Photo- Zoho

End of Feed