इंटरनेट की पहुंच आसान होने के बाद से ज्यादातर लोग मूवीज, वेब सीरीज या फिर स्पोर्ट्स जैसे कंटेंट को टीवी की अपेक्षा लैपटॉप या फिर टैबलेट में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप एंटरटेनमेंट के लिए एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शॉओमाी ने अपने फैंस और ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने दो पॉपुलर टैबलेट Xiaomi Pad 8 और Redmi Pad 2 सीरीज की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। अब आपको इन टैबलेट को खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
शॉओमी ने टैबलेट की कीमतों में की बढ़ोतरी। (फोटो क्रेडिट-Xiaomi)
Xiaomi की तरफ से जिन टैबलेट की कीमत में बढ़ोतरी की गई है उनमें Xiaomi Pad 8, Redmi Pad 2 Pro और Redmi Pad 2 शामिल हैं। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। इन टैबलेट के अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट के साथ Wi-Fi और 5G मॉडल भी महंगे हो गए हैं।
इनमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Redmi Pad 2 के Wi-Fi मॉडल में हुई है। इसकी कीमत में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, बाकी मॉडल की कीमतें 1,000 रुपये तक बढ़ाई गई हैं।
Xiaomi Pad 8 की नई कीमत
Xiaomi Pad 8 को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसके दोनों वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये बढ़ा दी है।
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 39,999 रुपये (पहले 38,999 रुपये)
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 47,999 रुपये (पहले 46,999 रुपये)
Redmi Pad 2 Pro की नई कीमत
Redmi Pad 2 Pro के Wi-Fi और 5G दोनों मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलग-अलग वेरिएंट अब इन कीमतों पर मिल रहे हैं।
- Wi-Fi 8GB + 128GB: 29,999 रुपये
- 5G 8GB + 128GB: 32,999 रुपये
- 5G 8GB + 256GB: 35,999 रुपये
- 5G 8GB + 256GB (स्टायलस के साथ): 39,499 रुपये
Redmi Pad 2 भी हुआ महंगा
Redmi Pad 2 सीरीज की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। इसके Wi-Fi और 4G मॉडल अब पहले से महंगे हो गए हैं।
- Wi-Fi 4GB + 128GB: 20,999 रुपये
- 4G 4GB + 128GB: 21,999 रुपये
- 4G 6GB + 128GB: 24,999 रुपये
- 4G 8GB + 256GB: 26,999 रुपये
- 4G 8GB + 256GB (पेन के साथ): 30,499 रुपये
इन सभी वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, Redmi Pad 2 के Wi-Fi 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है। इसकी कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 23,999 रुपये हो गई है। पहले यह मॉडल 21,999 रुपये में मिलता था।
लॉन्च के मुकाबले 7,000 रुपये महंगा हुआ Redmi Pad 2
Redmi Pad 2 को भारत में जून 2025 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई थी। अब इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये हो गई है। यानी लॉन्च के बाद से इस टैबलेट की शुरुआती कीमत में कुल 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। टैबलेट की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब RAM की कमी के कारण कई टेक कंपनियां अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ा रही हैं।
