Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च, 2nm चिप, 200MP कैमरा और 8,500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत

Xiaomi 18 Pro Max में 8,500mAh बैटरी दी गई है, जबकि Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh सेल मिलता है। दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।

Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन में कंपनी ने दमदार हार्डवेयर के साथ कई नए फीचर्स दिए हैं। सीरीज की खासियतों में 2nm प्रोसेसर, 200MP कैमरा, रियर सेकेंडरी डिस्प्ले और नया Privacy Display फीचर शामिल है। दोनों स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं।

Xiaomi 18 Pro

Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max की कीमत/Photo-Xiaomi

Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max की कीमत

Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत CNY 5,999 (करीब 86,000 रुपये) है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की है। 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 और 16GB+512GB मॉडल की कीमत CNY 7,999 है। वहीं 16GB+1TB मॉडल CNY 8,999 में आता है। इसका ट्रांसपेरेंट 16GB+1TB वेरिएंट CNY 9,999 में लॉन्च किया गया है।

End of Feed