Xiaomi 18 की प्री-बुकिंग शुरू, 200MP कैमरा और 7,000mAh की बैटरी से होगा लैस, जानें फीचर्स

इससे पहले कंपनी Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो नए मॉडल को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको दमदार कैमरा और पॉवरफुल चिपसेट मिलेगा।

Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi 18 को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने चीन में इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक फोन की कीमत और लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। दूसरी तरफ, इसके फीचर्स को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इनमें 200MP कैमरा, 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Xiaomi

शॉओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Xiaomi Mall China पर इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी की ओर से जारी टीजर में फोन को एक सफेद बॉक्स के रूप में दिखाया गया है, जिस पर Leica का नाम नजर आ रहा है। इससे उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 18 में भी Leica के साथ तैयार किया गया कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की असली तस्वीरें और पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

End of Feed